रुदौली मे आइशा क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह!

रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
डॉक्टर शरीफ व उनका परिवार भेलसर में कई वर्षो से रुदौली विधानसभा क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं देते चले आ रहे है लेकिन उनकी बहु डॉक्टर ज़ेबा परवीन अब रुदौली मे अपनी काबलियत व अनुभव के बल पर महिलाओ को अपनी सेवा देने की नियत से आइशा क्लिनिक का शुभारम्भ किया है जहाँ पर स्त्री रोग से सम्बंधित सभी रोगों का इलाज किया जायेगा! आप को बता दे कि डॉक्टर फुरकान की पत्नी डॉक्टर ज़ेबा परवीन ने आज स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं का विस्तार करते हुए आइशा क्लिनिक का भव्य उद्घाटन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया। इस नए क्लिनिक के खुलने से अब क्षेत्रीय निवासियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्य अतिथि के रूप मे डॉक्टर शरीफ ने हि फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लिनिक के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण भी किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर शरीफ ने अपने संबोधन में कहा,कि “ग्रामीण और शहरी अंचलों में इस तरह की आधुनिक क्लीनिकों की शुरुआत होना एक सराहनीय कदम है, जिससे आम जनता को समय पर और किफायती इलाज मिल सकेगा।”चिकित्सक डॉक्टर ज़ेबा परवीन व डॉक्टर फुरकान ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस क्लिनिक में व हमारे पैथालॉजी/अल्ट्रासाउंड सेंटर मे मरीजों की सुविधा के अनुसार हर संभव प्रयास किया जायेगा व समस्त स्त्री रोग, सामान्य ओपीडी,अल्ट्रासाउंड,डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक लैब,या दर्द रहित इलाज की व्यवस्था रहेगी । डॉक्टर आरिफ,डॉक्टर फुरकान, डॉक्टर इमरान व डॉक्टर सलमान ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्लिनिक का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी रियायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सा जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियां और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे जिसमे डॉक्टर शमीम, तारिक शरबती, सत्य प्रकाश यादव, शादाब अहमद, मंसूर मिया, टिंकू,मो आमिर एडवोकेट,तनवीर अहमद,सऊद,मो. नफीस सुल्तान, मुमताज़ सभासद, आदि सहित सैकड़ो लोगो ने शिरकत किया व डॉक्टर आरिफ, डॉक्टर इमरान व डॉक्टर फुरकान को आए हुए सभी लोगों ने क्लिनिक प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और बधाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *