सैयद शेख साहबुद्दीन शाह के उर्स की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न!

(दानिश खान)
कानपुर आज 30 सितंबर 2026 छियालीसवां उर्स मुबारक सैयद शेख शहाबुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलहे व जश्न ए ईद मिलादुन्नबी तैयारियों को लेकर बांसमंडी के सोहनलाल कंपाउंड में मौजूद दरगाह प्रांगण में बैठक हुई। इस मौके पर होने वाले जलसा ईद मिलादुन्नबी एवं उर्स की तैयारियों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उर्स पूरी शान शौकत से मनाया जाएगा  तैयारियां जोर शोर पर चल रही है जानकारी देते हुए कहा कि 10 अक्टूबर,2026 बाद नमाज़ें ईशा प्रोग्राम होगा जिसमें शहर के तमाम उलमा शायर एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहेंगे जलसे की सदारत काजी ए शहर कानपुर मौलाना मुफ़्ती, साकिब अदीब मिसबाही करेंगे!
मुख्य रूप से कारी अब्दुल रहीम साहब महबूब आलम खान मौलाना फजीलुद्दीन अशरफी हाजी मोहम्मद शाकिर शब्बीर अशरफी मोहम्मद असलम मास्टर मुहम्मद खालिद मोहम्मद नफीस बरकाती मौलाना फ़िरोज़ अहमद मोहम्मद साजिद अख्तर मोहम्मद नदीम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *