महबूब आलम खान को”पसमांदा मुस्लिम समाज” का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया!

दानिश खान

कानपुर आज दिनांक 4 अक्टूबर, 2026 कानपुर मुस्लिम पिछड़ी बिरादरी की समाजी तंजीम “पसमांदा मुस्लिम समाज” संगठन द्वारा मुसलमानों के हर मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वाले समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने वाले कानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महबूब आलम खान को उनकी कार्यशैली को देखते हुए पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनीस मंसूरी ने उन्हें उनकी निष्ठा एवं सामाजिक सक्रियता को देखते हुए संगठन के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता/प्रभारी उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया और उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई कि वे संगठन को मजबूत करें। सर्वधर्म सद्भावना व सर्व समाज के साथ साथ पसमांदा समाज के उत्थान सामाजिक शैक्षिक
सांस्कृतिक के लिए सम्पूर्ण भाव से कार्य करेंगे लखनऊ से नियुक्ति पत्र को लेकर संगठन के पदाधिकारी कानपुर पहुंचे और होटल विजय विला में सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में जनाब महबूब आलम खान को। नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उनकी गुलपोशी कर मुबारकबाद दी गई इस मौके पर मुख्य रूप से ऑल इंडिया जमातुर राइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शमशाद आलम राइन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राइन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मोईन राइन मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून राइन प्रदेश महासचिव हसीन अहमद राइन अल्ताफ अहमद राइन नगर अध्यक्ष अली वारिस जिलाध्यक्ष महताब सुल्तान आलम राइन मेराजुद्दीन राइन मुसैब राइन आफताब आलम भोलू मेहताब आलम अंसारी मुहम्मद सरताज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *