बेेकाबू ट्रेलर दुकानों को तोड़ता हुआ घर में घुसा हुआ लाखो का नुकसान!

रायबरेली – रवि शंकर सिंह
सतांव। मलिकमऊ चौबारा कस्बे में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ता हुआ एक मकान में जा घुसा। हादसे में चार दुकानों में रखा सामान नष्ट हो गया, जबकि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानों और मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। गुरुबख्शगंज क्षेत्र के रामदीन का पुरवा गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह का रायबरेली- गुरुबख्शगंज मार्ग पर मलिकमऊ चौबारा में मकान है। मुख्य मार्ग से सटी उनकी दो दुकानें हैं। बगल में सुनीता साहू की भी दो दुकानें हैं। शनिवार रात करीब दो बजे

हादसे में राज फास्ट फूड, सुनीता साहू की फास्ट फूड दुकान, जनरल स्टोर और मलिकमऊ चौबारा कस्बे में हादसा ट्रेलर चालक व हेल्पर भाग निकले फल की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुकानदारों के मुताबिक हादसे में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान हुआ है। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने
बताया कि हादसा करने वाले ट्रेलर को गुरुबख्शगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। प्रथम
दृष्टया चालक को नींद आने से हादसा होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *