रायबरेली – रवि शंकर सिंह
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गौरा ब्लाक के गोंडा,धीरनपुर,ककोड़ा,कुलियापुर,रसूलपुर,पूरे धौकल सिंह,एकडला,नरहरपुर एवं डलमऊ ब्लॉक के मटियारा,कूढ़ा चक शगुनपुर,नजरी पुरवा आदि गांव में नुक्कड़ सभा,चौपाल एवं मार्च कर व वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा गांव वासियों के साथ मांगा एवं समस्याएं सुनी।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है विगत हुए राज्यों के चुनाव में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सहयोग से भाजपा ने वोट चोरी करके चुनाव जीता है यह देश की जनता जान गई है,आज गांव-गांव यही चर्चा हो रही कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे,हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी,प्रियंका गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं कि देश की चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए इसी कड़ी में आज हम सब गांव-गांव जाकर लोकतंत्र को बचाने के लिए श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान है लाइट 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आ रही है और बिजली का बिल हजारों में आ रहा है,क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में ऊंचाहार की जनता इनको सबक सिखाने जा रही है मैं लगातार गांव गांव जाकर माता बहनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं।श्री सिंह ने कहा कि किसान आवारा पशुओ से भी परेशान है सड़के टूटी है लेकिन विधायक को कोई लेना देना नहीं है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरा ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दिक्षित,डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरि भान लोधी,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,सचिव मो.फारूखी,पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह,राजू सिंह,अमर यादव,नईमुद्दीन,प्यारेलाल,बच्चन डिवेडी,प्रधान दीपू सिंह,राम प्यारे जायसवाल,भोला साहू,सोनू सिंह,अमृतलाल गौतम,युवा नेता विकास दिवाकर,अनुराग गुप्ता,ऋतिक जायसवाल,नीतीश यादव,गुड्डू अवस्थी,प्रदीप अग्निहोत्री,उत्तम सैनी,संजीव सोनी,कृष्ण द्विवेदी,पीर मोहम्मद,रमेश पटेल,रमेश कुमार निर्मल,श्रीकेश शुक्ला,अशोक सिंह, राज सिंह,शर्मिला सरोज,रेखा सरोज,महेश सरोज,रमेश मौर्य,सूरज दिनपाल, रामकुमार यादव,गुलाब यादव,दिनेश सिंह,आशीष सिंह,विजय यादव,अनुज कुमार,सूरज पाल नेता,कौशलेंद्र कुमार,महेश सोनी,इंद्र बहादुर सिंह,उत्तम सिंह,सत्यदेव सिंह,राकेश प्रजापति,दशरथ प्रजापति,शेर बहादुर,सुदामा यादव,राम विलास,छोटे सरोज,अरविंद पाल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे!
2026-10-05











