उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को आज दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने, SIR के विरोध तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अन्नू टंडन जी एवं जिलाध्यक्ष श्री जय चंद विमल जी की अगुवाई में हुए विरोध प्रदर्शन में 166 भगवंतनगर से इंजी. अंकित सिंह परिहार अपने सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की हिरासत की सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ मिनटों में उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।
इंजी. अंकित सिंह परिहार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना अपराध नहीं है। श्री अखिलेश यादव जी के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संघर्ष में खड़ा है।
2026-10-07











