किशोरी से दुष्कर्म, नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार!

रिपोर्ट – रविशंकर सिंह
नसीराबाद। 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लंबे समय तक यौन शोषण के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी। प्रसव के बाद नवजात की एस रायबरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
किशोरी को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से कुशीनगर जिले का रहने वाला परिवार रोजी-रोटी के लिए नसीराबाद क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। किशोरी के पिता कारपेंटर हैं।
आरोपी गुरुप्रीत साहू चाट-चाउमीन की दुकान लगाता था। सोमवार शाम बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब
कुशीनगर जिले की रहने वाली पीड़िता का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
आरोपी चाट-चाउमीन की लगाता है दुकान, पिता की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
11 बजे किशोरी ने जिला महिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एस रेफर कर दिया। एस जाते समय रास्ते में नवजात की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस को दो दिन पहले घटना की तहरीर दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। नवजात की मौत के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
मंगलवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज किए। सीओ सलोन यदुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी गुरुप्रीत साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *