रिपोर्ट – रविशंकर सिंह
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर,पूरे ननकू,सरेनी,मतरमपुर,रसूलपुर आदि गांव में चौपाल,नुक्कड़ सभा एवं मार्च कर गांववासियों के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा और समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि विगत राज्यों में हुए चुनाव को जिस तरह मोदी सरकार ने चुनाव आयुक्त के सहारे जीता है,इसकी जांच होनी चाहिए और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए आज पूरे देश में लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए और चुनावी व्यवस्था कैसे बहाल हो इसके लिए चिंतित हैं हमारे नेता नेता जननायक राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी जिस तरह लड़ाई लड़ रहे हैं और उनको देश के लोग अपार जन समर्थन दे रहे हैं इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार को कोई बचा नहीं सकता है महंगाई,भ्रष्टाचार से सभी परेशान हैं,पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है और यह गूंगी बहरी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए काम कर रही है इस सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता क्षेत्रीय विधायक से बहुत परेशान है,लोगों को परेशान किया जा रहा है,आवारा पशुओं और बिजली की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं गांव की सड़क टूटी हैं प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे हैं,आम आदमी आज ठगा महसूस कर रहा है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी महासचिव शिवानंद मौर्य,रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रसाद सरोज,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,रामदत्त पांडे,डॉ आनंद प्रकाश सरोज,तारा गुप्ता,गोलू अग्रहरि,गौरव सिंह,भूपेंद्र सिंह,संदीप पाल,विनीत यादव,रामकुमार सविता,राम प्रकाश सरोज,फूलचंद मौर्य,रामकुमार मौर्य,मोहम्मद नियाज,उदय प्रकाश मौर्य,मोहम्मद कादिर,मोहम्मद कलाम,शाहिद अंसारी,संतोष कुमार सरोज,संतोष विश्वकर्मा,गिरधारी लाल,सोनू सैनी,रविदास गौतम,बिंदादीन गुप्ता,मनीष विश्वकर्म, दिनेश शुक्ला,राम सुमेर यादव,शिव मूरत यादव,वासुदेव यादव,दिनेश सरोज,शिव बहादुर पटेल,अरुण निर्मल,अनिल कुमार सरोज आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे!
2026-10-08











