अधिवक्ता को लोहे की रॉड से पीटा
हेलमेट खराब देने का विरोध करने पर दुकानदार ने किया हमला!

रिपोर्ट – रविशंकर सिंह

रायबरेली। हेलमेट खराब देने का विरोध करने पर बुधवार को अधिवक्ता राहुल निर्मल बागी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।
जानकारी मिलते ही साथी अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए।
कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले में ऑटो मोबाइल के मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शहर के नजरवा ताल गोरा बाजार निवासी राहुल निर्मल बागी अधिवक्ता हैं। उनके अनुसार, बुधवार को वह विधिक कार्य से कलेक्ट्रेट गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे मित्र अभिषेक का फोन आया। उसने बताया कि उनके द्वारा खरीदा गया हेलमेट खराब निकला है। राहुल के मुताबिक, वह हाथी पार्क स्थित दुकान पर पहुंचे और विरोध किया। दुकान मालिक,
हेलमेट खराब देने का विरोध करने पर दुकानदार ने किया हमला
उसके बेटे और अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।
सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि धर्मेश ऑटो मोबाइल के मालिक, उसके बेटे तेजस, रेहान, तापस और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तेजस, रेहान और तापस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कचहरी रोड पर हुई मारपीट की घटना के बाद हंगामा करते वकील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *