बहुजन समाज पार्टी किदवई नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी श्यामसुंदर गर्ग शुक्ला ने आज सैकड़ों व्यापारियों एवं पदाधिकारियों संग भाजपा की सदस्यता किदवई नगर विधानसभा विधायक महेश त्रिवेदी के समक्ष ग्रहण की। इस मौके पर श्याम सुंदर ने बताया कि राष्ट्र हित एवं हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्पित भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। इस मौके पर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने माल्यार्पण कर बसपा नेता श्यामसुंदर गर्ग शुक्ला का स्वागत करते हुए बताया कि किसानों महिलाओं युवाओं व्यापारियों की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी बन चुकी हैं। तथा विधानसभा चुनाव के बाद आ रहे नतीजे नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय आम जनमानस एवं व्यापारी मौजूद रहे
2022-02-07