कानपुर देहात में आप चुनाव चिन्ह पर निकाय चुनाव लड़ने की इच्छा वाले संघर्षशील लोग पार्टी में हो शामिल- विवेश यादव


विवेश यादव को आम आदमी पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी कानपुर देहात संगठन निर्माण प्रभारी हुए नियुक्त

संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर देहात विधानसभा चुनाव में विवेश यादव की मेहनत लाई रंग आप ने पदोन्नति करते हुए कानपुर देहात जिला संगठन निर्माण प्रभारी किया नियुक्त
कानपुर देहात संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त के बाद विवेश यादव ने संजय सिंह व सभी प्रमुख पदाधिकारियों का जताया आभार
आम आदमी पार्टी में विवेश यादव का कद हुआ ऊंचा, कानपुर देहात जिला संगठन निर्माण प्रभारी हुए नियुक्त
विवेश यादव संगठन निर्माण प्रभारी कानपुर देहात ने अंबेडकर जयंती पर किया उनके चित्र पर माल्यार्पण
2022 विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी उत्तर प्रदेश की सभी जिला एवं प्रदेश इकाइयों को भंग करने के बाद दिनांक-13 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राज्यसभा सांसद ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संघर्षशील वा 2022 विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका वाले पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी देते हुए, जिला संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त किया है, जिसमें 2022 विधानसभा चुनाव में 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा से आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े विवेश यादव एडवोकेट हाईकोर्ट की मेहनत को देखते हुए उनको पदोन्नत कर विधानसभा प्रभारी से कानपुर देहात जिला संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त किया।
कानपुर देहात जिला संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त होने के अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मीडिया से बात करते हुए, विवेश यादव एडवोकेट हाईकोर्ट ने कहा की आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय भैया एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो हम पर अपना विश्वास जताते हुए, कानपुर देहात जिला संगठन निर्माण प्रभारी की अहम जिम्मेदारी हमें दी है, उसके लिए मैं संजय भैया एवं सभी प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त हुए विश्वास दिलाता हूं, कि कानपुर देहात में पार्टी संबंधी सभी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाते हुए, सबसे पहले निकाय चुनाव में सभी संघर्षशील पदाधिकारियों का चयन एवं उन्हें जीत तक पहुंचाना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा, जिसके लिए हमने निकाय चुनाव प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, कानपुर देहात में आम आदमी पार्टी के साथ शामिल होकर आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जो भी इमानदार, संघर्षशील लोग निकाय चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह बिना किसी देरी के तुरंत हमारे मोबाइल नंबर-8840412082 पर सीधा हमसे संपर्क करें। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को बहुत ही मजबूती से चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व अपनी विशेष कार्य योजना तैयार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *