सवादाता मनीष गुप्ता
कानपुर। थाना कल्याणपुर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। अभियुक्त पर 20 अप्रैल को धारा 376/506 IPC व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियुक्त की पहचान दीपक कनौजिया पुत्र नन्खे कनौजिया नि0-सराय मसवानपुर थाना कल्यानपुर के रूप में हुई। दीपक को पुलिस ने सराय तिराहा मसवानपुर कल्यानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. देवीशरण सिंह, हे.का. रीतेश कुमार, हो.गा. राजेश शामिल रहे।
2022-04-23