कमिश्नरेट पुलिस के एक जवान की बङी लापरवाही आई सामने

(@crime100news)कानपुर:बर्रा थाना क्षेत्र के बिल्स चौराहे के पास स्थित देशी शराब ठेका के पास एक पुलिस विभाग का होमगार्ड का जवान सुबह सुबह शराब पीने बाइक नं-UP78 CZ–9220 से आता है, वह अपनी सरकारी रायफल को गाङी के हैंडल में टांग देता है वहीं पर देशी शराब का सेल्समैन आकर जवान की सरकारी रायफल अपने हांथ में लेकर रायफल के घोङे और टिगर को काफी देर तक ट्राई करते रहता है और यह सब जवान के सामने होता है मगर महोदय बकायदा उसे कुछ कहने के बजाय सेल्समैन को रायफल की ट्रेनिंग देते नजर आये।
इतना ही नहीं यह जवान उसी गाङी के हैंडल में रायफल टांग कर अंदर शराब पीने चले जाते हैं जो कि जवान का शराब पीते वीडियो नहीं बन पाता ।
अब देखना यह है कि इस जवान के खिलाफ प्रसाशन क्या एक्शन लेता है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *