50 साल के हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है।अखिलेश 50 साल के हो गए हैं।सपा समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने अखिलेश को बधाई दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी ट्वीट कर अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामना दी।

सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई।उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनायें।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। सियासी माहौल में पले-बढ़े अखिलेश ने साल 2000 में कन्नौज लोकसभा उप चुनाव को जीतकर सियासी पारी का आगाज किया था। अखिलेश 2004 और 2009 में लगातार इस सीट पर चुनाव जीता,लेकिन 2009 में अखिलेश ने कन्नौज के अलावा फिरोजाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।अखिलेश 27 साल की उम्र में सांसद बने और 38 साल में सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। 2012 में अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले पूरे यूपी में यात्रा निकाली।इसका नतीजा था कि सपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की और मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।इस तरह महज 38 साल की उम्र में अखिलेश यूपी के 33वें मुख्‍यमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *