पत्नी का सुसाइड…1 घंटे बाद सिपाही पति ने जान दी:

@crime100news7

झाँसी

फंदे पर लाश लटकी देखी तो राइफल लेकर घर से निकला, खुद को गोली मारी।
चित्रकूट में पत्नी के सुसाइड के 1 घंटे बाद सिपाही पति ने जान दे दी। सोमवार देर रात दोनों के बीच झगड़ा। पहले पत्नी ने फांसी लगाई। शव फंदे पर लटकी देखकर सिपाही राइफल लेकर घर से निकाला।
घरवालों से कहा कि पुलिस को सूचना देने जा रहा हूं। वहीं से चुनाव में ड्यूटी पर चला जाऊंगा। 100 मीटर दूर जाने पर उसने गर्दन से राइफल सटाई और ट्रिगर दबा दिया।
बुलेट उसके सिर को चीरते हुए निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की है।

झांसी में पोस्टेड था सिपाही मयंक

GRP सिपाही मयंक (32) झांसी में पोस्टेड था। इस समय उसकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। मयंक की शादी 4 साल पहले कुसुम (26) से हुई थी। दोनों का 3 साल का बेटा भी है। मयंक के चचेरे भाई प्रधान सूर्यभान कुमार ने बताया- मयंक बिजनौर में मतदान कराने के बाद 21 अप्रैल को घर आया था। 22 अप्रैल की रात को उसका कुसुम से किसी बात झगड़ा हुआ था।

पानी का बोतल लेने छत से नीचे आया, देखा तो पत्नी फंदे से लटक रही थी

सूर्यभान ने बताया- रात 11 बजे मयंक छत पर सो गया। कुसुम कमरे में थी। रात में मयंक की नींद खुली। उसे प्यास लगी थी। वह पानी का बोतल फ्रिज से निकालने के लिए कमरे में गया। यहां उसने देखा कि पत्नी पंखे के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। ये देखते ही उसने शोर मचाया दिया।
शोर सुनकर हम लोग पहुंच गए। शव को उतारा गया। 1 घंटे बाद मनोज उठा। हम लोगों से कहने लगा कि पत्नी ने सुसाइड किया है। इसकी सूचना रैपुरा थाने में देने जा रहा हूं। वहीं से चुनावी ड्यूटी पर गाजियाबाद निकल जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *