रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
रुदौली नगरपालिका क्षेत्र मे बहुसंख्यक मात्र मे ई रिक्शा हो जाने की वजह से जाम की समस्या से जूझ रहा है जिससे प्रति दिन लम्बा जाम लगा रहता है व दूकान दार द्वारा सड़क के किनारे स्तिथ नालिओ पर भी अतिक्रमण करने की वजह से रास्ता सकरा हो जाता है जिससे राहगीरो व गाड़ी चालकों को असुविधा होती है लेकिन रुदौली निवासी किसान यूनियन (भानु गुट )नेता मो. अफजल बेधड़क (प्रदेश उपाध्यक्ष ) के लगातार प्रयासों से रुदौली नगरपालिका प्रशाशन ने मंगलवार को सभी ई रिक्शा का रुट व स्टैंड निर्धारित कर दिया है जिससे नगर वासिओ को जाम की समस्याओ से काफ़ी राहत मिलेगी मो. अफजल बेधड़क ने बताया कि नगरपालिका के ई.ओ. साहब ने काफ़ी सराहनीय कार्य किया है जो प्रशंसा के पात्र है मो. अफजल बेधड़क ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त ई रिक्शा का पार्किंग स्थल रुदौली कोतवाली के पास रहेगा व रुट नंबर 1 रुदौली से भेलसर जिसका स्टैंड रेछ घाट रोड घोसियाना मे हांडा एजेंसी के पास रहेगा, रुट नंबर 2 रुदौली से बाबा बाजार जिसका पार्किंग स्थल रेछ घाट रोड घोसियाना मे हौंडा एजेंसी के पास रहेगा रुट नंबर 3 रुदौली से सैदपुर है जिसका पार्किंग स्थल अमानीगंज रोड पर स्तिथ एस एस मार्ट के पास रहेगा व रुट नंबर 4 रुदौली से अमानीगंज है जिसका पार्किंग स्थल रुदौली के भैरोधाम पर निर्धारित किया गया है व अन्तिम रुट नंबर 5 रुदौली से अलियाबाद निर्धारित किया गया है. मो अफजल बेधड़क ने बताया की अगर कोई भी रिक्शा चालक अपनी रुट से किसी अन्य रुट पर पाया गया तो नगरपालिका प्रशाशन उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए 500 रुपये का जुर्माना बतौर चालान किया जायेगा जिसका जिम्मेदार स्वयं ई रिक्शा चालक होगा आप को बता दे कि शहरी क्षेत्रों में ई-रिक्शा (बैटरी रिक्शा) का रूट निर्धारित करने से मनमानी रुकेगी और सड़कों पर बेतरतीब लगने वाले जाम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी । इसके साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और खोया हुआ सामान आसानी से मिल जायेगा । रूट निर्धारण से होने वाले मुख्य लाभ जाम से मुक्ति है जैसे मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ई-रिक्शा की भीड़ कम होंगी , जिससे यातायात सुचारू रूप से चलेगा ।ई रिक्शा पंजीकरण और रूट तय होने से संदिग्ध चालकों की पहचान आसान हो जाएगी कुछ शहरों मे क्यूआर कोड और कलर कोडिंग व स्टिकर की भी व्यवस्था की गई है जिससे एक स्कैन में वाहन और चालक की पूरी जानकारी मिल जाती है। रूट फिक्स होने से चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर रोक भी लगेगी व यातायात नियमों का पालन ना करने एवं निर्धारित रूट की अनदेखी करने पर चालकों पर जुर्माना लगाने और ई-रिक्शा को सीज करने का सख्त प्रावधान भी है ।











