दिनेश मेघवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी

आबूरोड (सिरोही)। जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें आबूरोड निवासी पत्रकार दिनेश मेघवाल को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों, जनहितकारी योजनाओं एवं संगठन की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
मेघवाल ने लोकसभा सांसद एवं युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट एवं सिरोही जिले के लोकप्रिय राज्यसभा सांसद नीरज डांगी तथा जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही के जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *