( शहर क़ाज़ी कानपुर का एलान ) माह जिल हिज्जा 1447 का चांद नजर नहीं आया, ईदुल अज़हा 28 मई 2026 बरोज जुमेरात!

कानपुर – आज दिनांक 17 मई 2026 बामुताबिक 29 जी क़ादा 1447 बरोज इतवार इस्लामी साल हिजरी के 12 वे यानी आखरी माहे मुबारक माह ज़िल हिज्जा 1447 के चांद देखने की कोशिश की गई मगर चांद नज़र नहीं आया और न ही तादमे तहरीर कहीं से कोई शरई तस्दीक ही मौसूल हो सकी है।
*लिहाज़ा शहर काजी़ कानपुर व अध्यक्ष सुन्नी मरकज़ी रुयत हिलाल कमेटी बांसमंडी कानपुर हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही साहब ने मजलिस ए मशाविरत की मीटिंग के बाद फैसला व एलान फरमाया कि कल दिनांक 18 मई 2026 बरोज सोमवार 30 ज़ी क़ादा 1447 है और दिनांक 19 मई 2026 बरोज मंगलवार यकुम यानी पहली ज़िल हिज्जा 1447 होगी*
*इस ऐतेबार से 10 ज़िल हिज्जा यानी ईदुल अजहा दिनांक 28 मई 2026 बरोज जुमेरात है*।

अपील- तमाम मसाजिद के जिम्मेदारान उक्त ऐतेबार से तारीख का तअय्युन फरमालें।
जजा़कल्लाह ताला!!
*जारी करदा*
*मोहम्मद सगीर आलम हबीबी*
*नायब शहर क़ाज़ी व जनरल सेक्रेटरी*
मो०न०- 9984720830

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *