कानपुर नगर के अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के के तहत एक चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त जोन सेन्ट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज के निर्देशन पर व प्रभारी निरीक्षक अनवरगंज द्वारा गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक प्रदीप सिंह,के साथ उप निरीक्षक कुमार शानू व कांस्टेबल अंकित चौधरी द्वारा अभियुक्त मोहम्मद सूफियान पुत्र शाहिद अहमद निवासी कैथावाली मस्जिद के पास लोको वारिस अस्पताल थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर,उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से फायर ब्रिगेड वाली गली में कूडे घर के पास थाना क्षेत्र अनवरगंज के पास चोरी से सम्बंधित 3 मोबाईल स्मार्ट फोन, 3 की-पैड फोन, 1 लैपटॉप मय चार्जर एंव नकद 3700 रुपए बरामद हुआ। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया । पुलिस द्वारा किये गये कार्य की वादी मुकदमा व आमजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उप निरीक्षक प्रदीप सिंह चौकी प्रभारी कुलीबाजार थाना अनवरगंज एवं उनकी सहयोगी टीम उपनिरीक्षक कुमार शानू की रही अहम भूमिका रही.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह थाना अनवरगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर, उपनिरीक्षक कुमार शानू थाना अनवरगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर, कांस्टेबल अंकित चौधरी थाना अनवरगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर
2026-06-20











