मेरे शरीर की आखिरी साँस आम जनमानस की सेवा समर्पण की। नरेंद्र सिंह चंदेल
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह सेंगर के द्वारा रनिया अकबरपुर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह चंदेल का भव्य स्वागत कार्यालय पर किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि पार्टी के द्वारा लड़ी जा रही 100 सीटों में 4 सीटें कानपुर देहात की हैं तथा उनके द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को कानपुर देहात की सभी सीटों का विवरण भेजा जा चुका है तथा कानपुर देहात की 4 सीटों पर चुनाव लड़ने की मुहर लगभग लग चुकी है जिसे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेहनत ईमानदारी एवं जोश के साथ जिताने का कार्य करेंगे। स्वागत सम्मान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा जमकर राजा भैया जिंदाबाद देवराज सिंह जिंदाबाद नरेंद्र सिंह चंदेल जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाकर नारेबाजी की गई जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के मुताबिक अकबरपुर रनिया विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह चंदेल किसान गरीब मजबूर मजदूर के समस्याओं को काफी अरसे से दूर करते आ रहे हैं तथा अकबरपुर रनिया का विकल्प सिर्फ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नरेंद्र सिंह चंदेल ही है इस दौरान नरेंद्र सिंह चंदेल पुती ने बताया कि जो जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान ने उन्हें दी है वह कानपुर देहात जिलाध्यक्ष के दिशा निर्देशन में पूरी करते हुए संपूर्ण विधानसभा के घरों घरों में जाकर पार्टी की नीतियों तथा कार्यों को बताने का कार्य करेंगे स्वागत समारोह के दौरान नरेंद्र सिंह चंदेल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी आखिरी सांस आम जनमानस की सेवा समर्पण की हो चुकी है वह नेता नहीं रनियां अकबरपुर विधानसभा के बेटे और भाई हैं मैथा ब्लॉक से आए सूरज सिंह ने बताया कि मौजूदा समय क्षेत्र की जनता जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी एवं नरेंद्र सिंह चंदेल के साथ है युवाओं महिलाओं किसानों की पहली पसंद नरेंद्र सिंह बन चुके हैं इस दौरान मुख्य रूप से विकास सेंगर कुलदीप सिंह चंदेल चौहान सभा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह राजन सिंह गोपाल सिंह शिव कुमार पासवान उदय द्विवेदी सहित काफी तादाद में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे