Danish khan
कानपुर। किदवई नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में 40 दुकान चौराहे पर जलभराव एवं विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या सहित अन्य व्यापारिक कठिनाइयों को उठाते हुए उनके स्थायी समाधान की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के समापन पर माननीय सांसद रमेश अवस्थी ने व्यापारियों को समस्याओं के स्थायी निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसके बाद सांकेतिक भूख हड़ताल एवं धरना समाप्त किया गया।
इस अवसर पर किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष यशपाल सिंह, महामंत्री आदित्य पोद्दार, कोषाध्यक्ष लखन मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष दिनेश राठौर, उपाध्यक्ष रियाज अहमद, उपाध्यक्ष मनीष गर्ग एवं अनूप तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता हरिशंकर गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता ने भी सहभागिता की। इसके अलावा 40 दुकान क्षेत्र के समस्त व्यापारी धरना-प्रदर्शन में मौजूद रहे।
व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि सांसद द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद क्षेत्र की जलभराव एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं का जल्द ही स्थायी समाधान होगा, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम जनता को राहत मिल सकेगी।
2026-10-03











