Danish khan
कानपुर। समाज में बुजुर्ग जनों के सम्मान, उनके प्रति कृतज्ञता एवं उनके अनुभवों को सम्मान देने के उद्देश्य से बुजुर्ग जनों के सम्मान एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग जनों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मैथानी जी रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष नितेश जी, पंकज जी, राम प्रकाश जी, संदीप जी, पप्पू जी दीपक जी, कार्तिक , सुमित , अंकित सचान, नीति , ज्योति एवं पवन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग जनों ने अपने अनुभव साझा किए तथा आयोजकों द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं सम्मानित बुजुर्ग जनों का आभार व्यक्त किया।
2026-10-04











