बांदा से सीमा गिरी की खास रिपोर्ट
: यूपी के बांदा में देर रात शराबी युवकों ने एक ही परिवार के 3 लोगो को लाठी डंडो, लोहे की रॉड से मारकर अधमरा कर दिया। बताया जा रहा है कि दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसको लेकर विवाद बढ़ गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षो में जमकर लात घुसो और डंडो की बारिश हो गयी, जिसमे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमे 2 महिलाएं शामिल हैं। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और मामले की छानबीन में जुट गई है।
वाले कुछ लोगो से कहासुनी हुई घायल है। वहीं ईलाज कर रहे जिला अस्पताल के EMO ने बताया कि एक मारपीट का मामला आया है जिसमे 3 लोग घायल है ईलाज किया जा रहा है। महिला के सिर में चोट है।
इस मामले में सी ओ सिटी ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके में दो पक्षो में कूड़ा फेकने की बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी जिसको लेकर मारपीट हुई, कुछ लोग घायल हो गए हैं उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।











