नए साल के दिन फिल्मी स्टाइल में असलाह लेकर टहलते युवक का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

नए साल के दिन फिल्मी स्टाइल में असलाह लेकर टहलते युवक का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल…!

असलाह लेकर टहलते युवक का वीडियो किसी फिल्मी के सीन से कम नही…!

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो चकेरी की चौकी सनिगवां इलाके का बताया जा रहा है…!

जानकारी के अनुसार चौकी सनिगवां क्षेत्र में स्थित देशी शराब की दुकान के बाहर दो पक्षो में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद..!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो पक्षो में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को जान से मारने पर आमादा हो गए…!

वही वायरल वीडियो में हाँथो में असलाह लिए युवक ने वर्चस्व दिखाने के लिए चौकी सनिगवां क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ पर एक हवाई फायर झोंका था..!

हवाई फायर झोंकने के बाद युवक हाँथो में असलाह लेकर मौके से भाग निकला था, इसी दौरान उसका किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया..!

वायरल वीडियो चौकी सनिगवां इलाके में स्थित अभिनव टेलिकॉम के समीप का बताया जा रहा है..!

घटना नए साल के दिन करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है…!

चौकी सनिगवां से चंद कदमो की दूरी पर स्थित है देशी शराब की दुकान, वहां आधे घण्टे से ज्यादा समय तक दोनो पक्षो में होता रहा विवाद…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *