उत्तर प्रदेश ओवरऑल बना चैम्पियन


संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर।4 जनवरी से 6 जनवरी तक चली जमशेदपुर झारखंड मे आयोजित सुब्रतो क्लासिक राष्ट्रीय सब जूनियर/जूनियर/ सिनियर/मास्टर पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप महिला/पुरुष प्रतियोगिता मे कानपुर टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण,6 रजत,4कांस्य पदक जीत कर उत्तर प्रदेश टीम को बालक एवं बालिका वर्ग में विजय दिलायी। 254 प्वाइंट के साथ उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन बना।हर्ष चौरसिया सब जूनियर वर्ग मे स्ट्रांगमैन और सुखविंदर कौर सीनियर वर्ग में स्ट्रांगवोमेन बनी।विजेता खिलाड़ियों के परिणाम:स्वर्ण पदक विजेताओ के खिलाड़ी :आयुष कटियार,हर्ष चौरसिया,राजेश कुमार दीक्षित,राहुल तिवारी,अनमोल पांडे,फैज खान,सौरभ कुमार,खुशी यादव,कौशिकी,अंशिका तिवारी, सुखविंदर कौर,डॉ.चंपा रमानी रजत पदक विजेता :कार्तिकेय गंगवार,मनीष सैनी,गौरव जैसवार,शशांक शुक्ला,आकांक्षा पटेल,अपर्णा पाठक,मंजरी दुबे।कांस्य पदक:सतिकेय अवस्थी,रितेश भदौरिया,आकृति कटियार,खुशबू लालवानी।इस मौके पर उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव राहुल शुक्ला,कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरव गौर,मनीष मिश्रा,शोभित वर्मा आदि संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *