अनवरगंज पुलिस ने बरामद की बड़ी मात्रा में चरस

-संगठित अपराध के खिलाफ चल रहा है अभियान
-पुलिस ने तीन अभियुक्तो से 2630 ग्राम चरस बरामद की

कानपुर। संगठित अपराध के अपराधियो के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनवरंगज पुलिस ने तीन अभियुक्तों के पास से 2630 ग्राम चरस बरामद की। पकड़े गये अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामला गुरुवार को थाना अनवरगंज क्षेत्र का है। संगठित अपराध के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को दबोचा है। अभियुक्तों की पहचान सुरेश चन्द्र नि0 दर्शन पुरवा थाना फजलगंज, शमशाद अहमद नि0कुलीबाजार थाना अनवरगंज और मो0 आमिर नि0 कुलीबाजार थाना अनवरगंज के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से 2630 ग्राम चरस बरामद की। अभियुक्त बडे पैमाने पर ड्रग्स सप्लायर का कार्य करते थे। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 शमशाद अहमद थाना अनवरगंज, उ0नि0 सुमित कुमार
, हे0का0 मु0अहमद, का0 संजय कुमार, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अमित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *