पिपिंग सेरेमनी: गर्व के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
- पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम – पुलिस आयुक्त ने जॉइंट सीपी और एडिशनल सीपी के कंधों पर लगाए स्टार
कानपुर। नववर्ष 2022 का पहला दिन पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात दो पुलिस अधिकारियों के लिये काफी खास रहा और कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी भी लेकर आया। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाए।
नववर्ष के पहले दिन हुई पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी प्रमोट होकर जॉइंट सीपी यानी आईजी बन गए। एक दिन पहले शुक्रवार को प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त के पद पर जॉइन करने वाले श्री आनंन्द कुलकर्णी भी प्रोन्नत हुए। पिपिंग सेरेमनी में श्री कुलकर्णी प्रमोट होकर अपर पुलिस आयुक्त यानी डीआईजी बन गए। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर क्रमशः जॉइंट सीपी और एडिशनल सीपी बनाया।











