डिप्टी इनकम टैक्स कमिश्नर अरविंद त्रिवेदी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

संवाददाता मनीष गुप्ता 

कानपुर।डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स के पद पर कार्यरत अरविंद त्रिवेदी के आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में कानपुर में प्रथम आगमन पर हिन्द मजदूर सभा,कानपुर मंडल द्वारा एकता भवन,रेलवे स्टेशन

में कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत में आयोजन महासचिव योगेश ठाकुर,अध्यक्ष तारणी कुमार पासवान,संयोजक रमा शंकर,मिथुन यादव,संयोजक/अध्यक्ष जिला संरक्षण समिति उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ संयोजक चंदेल गुट सर्वेश तिवारी उ.प्र एवं उत्तराखंड के पदाधिकारियों में राघवेंद्र सिंह,एसके वर्मा,राकेश मिश्रा,राजेश तिवारी एवं शरद प्रकाश अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बताते चले कि आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, केंद्रीय मुख्यालय द्वारा 24 से 26 फरवरी 2022 को सिविक सेन्टर नई दिल्ली के 23वें तल पर स्थित सभागार में सम्पन्न हुये द्विवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन आगामी वर्ष 2022-2024 हेतु नवीन केंद्रीय कार्यसमिति में चुनाव आयुक्त पुलिस दास द्वारा अरविंद त्रिवेदी(पश्चिमी उ.प्र.)एवं उत्तराखंड, मुख्यालय कानपुर)राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाष्कर भट्टाचार्य (बिहार एवं झारखंड) को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया।अरविंद त्रिवेदी आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ,उ.प्र एवं उत्तराखंड यूनिट के महासचिव के साथ कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है।उनके निर्वाचन से अनेक श्रम संगठनों के अधिकारी एवं कर्मचारी संघों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *