शिवरात्रि के पावन पर्व एवं अपने पिताजी के जन्म दिन पर रूस यूक्रेन युद्ध समाप्ति हेतु ऑपरेशन विजय प्रमुख ने किया हवन यज्ञ


संवाददाता मनीष गुप्ता

रूस यूक्रेन युद्ध को विश्व युद्ध से बचाने हेतु शिवमंगल सिंह ने शिवरात्रि पर अपने कार्यालय में किया हवन यज्ञ
रूस यूक्रेन युद्ध समाज के लिए खतरनाक विश्व युद्ध के हालातों से बचाने हेतु पिताजी के जन्मदिन शिवरात्रि पर किया हवन यज्ञ- शिवमंगल सिंह

माता पिता समाज के असली भगवान उनके नाम पर किया गया यज्ञ समाज का करता है कल्याण- शिवमंगल सिंह

समाज प्रेरणा एवं समाज कल्याण के लिए, रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त हेतु पिताजी के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ- शिवमंगल सिंह

गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश व समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने हेतु लंबे समय से संघर्षरत एवं समाज के पीड़ित व न्याय से वंचित लोगों को निशुल्क न्याय दिलाने हेतु कार्य कर रहे “ऑपरेशन-विजय” बुराइयों के खिलाफ जंग प्रमुख शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व एवं अपने पिताजी के जन्मदिन पर रूस यूक्रेन के विश्व युद्ध जैसे बन रहे हालातों से खतरनाक दिशा में जा रहे समाज को बचाने हेतु अपने कार्यालय- 88 बी, इस्पात नगर पार्ट 02, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश में अपने परिवारिक व ऑपरेशन विजय के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हवन यज्ञ किया, जो दिन से शुरू होते हुए काफी रात तक चला।हवन यज्ञ के बाद कार्यालय में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने कहा कि माता-पिता ही समाज के असली भगवान हैं, उनके नाम पर या उनके ऐतिहासिक पलों पर किए गए समाज हितार्थ कार्य समाज के लिए कल्याणकारी होते हैं।
उसी के तहत रूस- यूक्रेन का युद्ध जो खतरनाक व विश्व युद्ध की तरफ जा रहा हैं, उन्हें रोकने हेतु ही शिवरात्रि के पावन पर्व एवं पिता जी के जन्म दिन के अवसर पर हवन यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना की।
हवन यज्ञ में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में शिवमंगल सिंह {आई.पी.} राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑपरेशन विजय, सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ऑपरेशन विजय, विवेश यादव (अध्यक्ष) ऑपरेशन विजय न्यायिक प्रकोष्ठ, प्रियंका यादव (कानूनी सलाहकार) ऑपरेशन विजय, विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) ऑपरेशन विजय, अनीता यादव एडवोकेट (अध्यक्ष) महिला प्रभारी, कानपुर नगर, सपना यादव (सचिव) महिला प्रकोष्ठ कानपुर नगर, पंकज कुमार दीक्षित (नगर अध्यक्ष) ऑपरेशन विजय, प्रखर पाठक (मीडिया प्रभारी), रमन शुक्ला, अनुज पांडे, विनोद कुमार, शशि यादव? शिवम यादव, सहित बड़ी संख्या में ऑपरेशन विजय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *