कानपुर से मनीष गुप्ता उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय साउथ एशियन खेल प्रतियोगिता में भाग लिया नेपाल के काठमांडू में प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें पांच देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया हैपकिडो बॉक्सिंग में अपने प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। बीजेपी के किसान मोर्चा व प्रदेश मंत्री राहुल सिंह चंदेल रोहित सिंह चंदेल ने बच्चों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया।उत्तर प्रदेश के महासचिव आजाद सिंह ने बताया कि 26 से 28 नवंबर को नेपाल के काठमांडू में प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें अपने कानपुर के सात खिलाड़ी व एक खिलाड़ी भदोही जिला से प्रतिभागी हुए इसमे शिखा सैनी को द्वितीय स्थान प्राप्त किया शिवानी सिंह का अच्छा प्रदर्शन रहा शहनाज बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया अभिलाषा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वही आकाश कुमार यादव जिला भदोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया नफीस अहमद का अच्छा प्रदर्शन रहा मयंक मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया विवेक गुहा का अच्छा प्रदर्शन रहा इस दौरान पदाधिकारी विक्रम दुबे अजय सिंह अरविंद कुमार सिंह अंकित रावत नफीस अहमद व शिवम शुक्ला ने माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का स्वागत किया|
2021-12-04