क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन के तत्वावधान में “नारी है शक्ति” विषय पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कानपुर। क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को “नारी है शक्ति” विषय पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सुधीर भाई मिश्र, डॉ. उमेश पालीवाल तथा संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने कहा कि संस्था ऐसे समाज के निर्माण का प्रयास कर रही है, जहां सभी लोग एक परिवार की भावना से जुड़े हों, बुजुर्गों का सम्मान हो, बच्चों को स्नेह मिले और रिश्तों की गरिमा बनी रहे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन विभिन्न राज्यों और शहरों में कार्य कर रहा है तथा अब तक करीब 10 हजार परिवारों को अपने साथ जोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डॉ. उमेश पालीवाल ने संस्था से जुड़े परिवारों के सदस्यों को सभी प्रकार की जांचों में 30 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। वहीं डॉ. संतोष कुमार पाल, डॉ. राम अवतार द्विवेदी और डॉ. यू.एस. सिंह ने संस्था के उद्देश्यों की सराहना करते हुए सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और नारी शक्ति का सम्मान दीपसी दीक्षित ने किया। इसके बाद संस्था की वार्षिक सेवा यात्रा की परियोजना का प्रस्तुतीकरण संजय श्रीवास्तव ने किया। अंत में महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर पंकज तिवारी, संजय श्रीवास्तव, नितीश, ओमेंद्र सोनी, सुभाष द्विवेदी, आशीष कुमार दीक्षित, ऋषभ पांडेय, हरिओम गुप्ता सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *