कानपुर
संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर। संगठित अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध सघन अभियान में थाना किदवई नगर पुलिस ने मोहल्ला कंजडनपुरवा में सर्चअभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने एक अभियुक्त को 3 किलो गांजे के साथ दबोचा।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश कंजड निवासी कंजडनपुरवा थाना किदवई नगर के रूप में हुई।
उसे गाँजा बेचते हुए तीन किलो गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में आलोक सिंह सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, हरमीत सिंह प्रभारी निरीक्षक,का0 इमरान सिद्दीकी,उ0नि0 ललिता चौहान, का0 उमेशचन्द्र, का0 विनोद कुमार, म०का0 सपना शामिल रहीं।











