संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर। संगठित अपराध के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में थाना कर्नलगंज पुलिस ने मादक पदार्थ बेंचने वाले अभियुक्त को दबोच लिया। उसके पास से चरस बरामद हुई है।
गुरुवार रात करीब 21.30 बजे लाल इमली कैम्पस में स्कूटी में चरस रखकर बेचते हुये गिरफ्तार किया गया। अभि0 अपने साथी के साथ अपने रोज के शौक पूरे करने के लिये आपस मे मिल जुलकर चरस गांजा आदि को पुलिस से छुपछुपाकर बेचते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
आजम निवासी बिरयाना मैदान थाना कर्नलगंज के रूप में हुई। इस दौरान एक अभियुक्त मौके से भाग निकला। भागे अभियुक्त की पहचान अजीज उर्फ भैय्या निवासी रेल पटरी थाना कर्नलगंज के रूप में हुई।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से 1.200 कि0ग्रा0 चरस व एक स्कूटी बरामद हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 विवेक कुमार सिंह थाना प्रभारी, हे0का0 रघुनन्दन सिंह, का0 बलवेन्द्र पाल, का0धीरेन्द्र प्रताप सिंह का0 विकास कुमार शामिल रहे।